LDC-5: विश्व के नेताओं ने “दोहा राजनीतिक घोषणा” को अपनाया

विश्व के नेताओं द्वारा ‘दोहा राजनीतिक घोषणा’ (Doha Political Declaration) को अपनाने के साथ अल्प विकसित देशों (LDC5: 5th United Nations Conference on the Least Developed Countries) पर 5वां संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन संपन्न हुआ।

प्रमुख तथ्य

LDC-5 सम्मेलन 5-9 मार्च, 2023 के बीच कतर के दोहा में “संभावना से समृद्धि तक” (From Potential to Prosperity) थीम के तहत आयोजित किया गया था।

यह घोषणा दोहा प्रोग्राम ऑफ एक्शन (DPoA) को लागू करने पर केंद्रित है। DPoA दुनिया के 46 सबसे कमजोर देशों को संयुक्त राष्ट्र के अनिवार्य सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को प्राप्त करने के लिए 10 साल की योजना है।

दोहा राजनीतिक घोषणा को न्यूयॉर्क में 17 मार्च, 2022 को LDC5 सम्मेलन के पहले भाग के दौरान “DPoA के लिए दशक (2022-2031)” के टेक्स्ट पर सहमति बनने के एक साल बाद अपनाया गया है ।

अल्प विकसित देश (LDC)

वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र ने विश्व की 46 अर्थव्यवस्थाओं को अल्प विकसित देश (LDC: least developed countries) के रूप में को नामित किया गया है।

इस सूची में शामिल होने पर ये देश कई रियायतों के साथ तरजीही बाजार पहुंच, सहायता, विशेष तकनीकी सहायता और प्रौद्योगिकी पर क्षमता निर्माण के लिए पात्र बन जाते हैं।

ये ऐसे देश हैं जिनका कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में न्यूनतम योगदान है, लेकिन जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का अधिक बोझ वहन करते हैं।

LDC में शामिल 46 देश कोविड-19 महामारी, जलवायु संकट, बढ़ती असमानताओं, बढ़ते कर्ज के बोझ और आर्थिक झटकों सहित कई संकटों से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

error: Content is protected !!