डेब्ट-फॉर-नेचर स्वैप (Debt-for-nature) क्या है?

हाल ही में, पुर्तगाल और केप वर्डे ने “डेब्ट-फॉर-नेचर” (Debt-for-nature) स्वैप के लिए एक समझौते पर मुहर लगाई है। जाम्बिया ने भी कहा है कि वह भी वर्ल्ड वाइड फण्ड फॉर नेचर (WWF) से इसी तरह के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।

Debt-for-nature की स्वैप के बारे में

  • डेब्ट स्वैप निम्न-आय वाले देशों में पर्यावरण और अन्य नीतिगत चुनौतियों का समाधान करने और हरित विकास का समर्थन करने के लिए पूंजी जुटाने के अवसर प्रदान करते हैं।
  • IMF के अनुसार, जो देश जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक जैव विविधता के नुकसान के सर्वाधिक खतरे का सामना कर रहे हैं – वे अक्सर रेसिलिएंस को मजबूत करने के लिए कम निवेश करने में सक्षम होते हैं क्योंकि उनके बजट पर कर्ज का बोझ अधिक होता है। ऐसे देश राजकोषीय संकट के उच्च खतरे का सामना करते हैं।
  • डेब्ट-फॉर-नेचर स्वैप और डेब्ट-फॉर-क्लाइमेटस्वैप स्वैप इन देशों के वित्तीय संसाधनों को ऋण के दबाव मुक्त करना चाहते हैं ताकि सरकारें राजकोषीय संकट में फंसने के बजाय अपनी अन्य विकास प्राथमिकताओं पर खर्च का त्याग किए बिना जलवायु खतरों से निपटने और जैव विविधता के नुकसान को रोकने के लिए उपाय कर सकें।
  • कर्जदाता देश, कर्जदार देश को कर्ज चुकाने में इस प्रतिबद्धता पर राहत प्रदान करते हैं के वे अर्थव्यवस्था में कार्बन उत्सर्जन को समाप्त करेंगे, जलवायु-परिवर्तन से निपटने वाली इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करेंगे, या जैव विविध वनों या कोरल रीफ की रक्षा करेंगे।
  • ऋण स्वैप दुनिया के कम आय वाले देशों को डिफ़ॉल्ट से बचने में मदद कर सकता है और उन्हें ऋण चुकाने के कुछ हिस्से को जलवायु परिवर्तन से निपटने, प्रकृति संरक्षण करने, स्वास्थ्य या शिक्षा की समस्यायों से निपटने के उपायों में निवेश करने के लिए सक्षम बनाता है।
  • पूर्व पुर्तगाली उपनिवेश केप वर्डे, पश्चिम अफ्रीका का एक द्वीपीय राष्ट्र है जो समुद्र के जल स्तर में वृद्धि और तटीय कटाव से खतरे के सामना कर रहा है। उस पर पुर्तगाल का लगभग 140 मिलियन यूरो और बैंकों व अन्य संस्थाओं का 400 मिलियन यूरो से अधिक का बकाया है।
  • पुर्तगाल के साथ Debt-for-nature स्वैप केप वर्डे को स्वच्छ ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने और जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद करने के लिए प्रारंभिक 12 मिलियन यूरो के शेड्यूल ऋण रीपेमेंट को पर्यावरण और जलवायु कोष में डाल दिया जाएगा।
error: Content is protected !!