NITI Aayog: बीवीआर सुब्रह्मण्यम को नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया

पूर्व IAS अधिकारी बीवीआर सुब्रह्मण्यम (BVR Subrahmanyam) को केंद्र सरकार ने नीति आयोग (NITI Aayog) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया। वह परमेश्वरन अय्यर की जगह ले रहे हैं, जिन्हें विश्व बैंक का कार्यकारी निदेशक नामित किया गया है। इनकी नियुक्ति को मंजूरी कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दी है।

कौन हैं बीवीआर सुब्रह्मण्यम?

  • छत्तीसगढ़ कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी, सुब्रह्मण्यम आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और उनके पास इंजीनियरिंग की डिग्री है। उनके पास लंदन बिजनेस स्कूल से प्रबंधन की डिग्री भी है।
  • 2004 और 2008 के बीच, 56 वर्षीय सुब्रह्मण्यम ने तत्कालीन प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के निजी सचिव का पद संभाला। विश्व बैंक में अलप कार्यकाल के बाद, वह 2012 में प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) में लौट आए।
  • सुब्रह्मण्यम ने 2015 तक PMO में काम करना जारी रखा, जिसके बाद वे अपने कैडर छत्तीसगढ़ वापस चले गए जहां सचिव (गृह) के रूप में कार्य किया।
  • 2018 में, उन्हें जम्मू और कश्मीर का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल के दौरान ही राज्य का विशेष दर्जा खत्म कर दिया गया था और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया गया था। बाद में वह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य सचिव बने।

नीति आयोग

  • योजना आयोग की जगह 1 जनवरी, 2015 को NITI (नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया) Aayog का गठन किया गया था। NITI Aayog की पहली बैठक 8 फरवरी 2015 को प्रधान मंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई थी।
  • भारत सरकार के शीर्ष थिंक टैंक के रूप में, नीति आयोग दिशात्मक और नीतिगत इनपुट, दोनों प्रदान करता है।
error: Content is protected !!