फ्रांसीसी ब्रेड Baguette को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में शामिल किया गया

फ़्रांस में दैनिक आधार पर खायी जाने वाली ब्रेड Baguette को 30 नवंबर को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (ICH: intangible cultural heritage ) की सूची में अंकित किया गया।

Baguette आटा, पानी, नमक और यीस्ट से बना एक लंबा और पतला पाव है, और फ्रांस में दैनिक रूप में खाया जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि इसका आविष्कार 1839 में विएना के एक बेकर और एक उद्यमी ऑगस्ट जैंग ने किया था, जिन्होंने स्टीम ओवन का उपयोग करके पूरी दुनिया को क्रस्टी ब्रेड के स्वाद से परिचित कराया था। इसने 1920 में इसे आधिकारिक नाम Baguette दिया गया।

यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (ICH)

यूनेस्को ने “अमूर्त” को ऐसी “अभिव्यक्तियों के रूप में परिभाषित किया है जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक निरंतर बनी रहती हैं—और समुदाय की पहचान और निरंतरता की भावना देने में योगदान करते हैं …”।

वर्ष 2003 में यूनेस्को के आम सम्मेलन में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए कन्वेंशन को अपनाया गया था। यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची वर्ष 2008 में स्थापित की गई थी।

संयुक्त राष्ट्र की सूची में शामिल होने के लिए एक अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के लिए तीन मानदंड हैं। विरासत को:

  • “(1) समुदायों, समूहों और, कुछ मामलों में, व्यक्तियों द्वारा उनकी सांस्कृतिक विरासत के हिस्से के रूप में पहचाना जाना चाहिए,
  • (2) एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक निरंतर बनी रहनी चाहिए और
  • (3) पहचान और निरंतरता की भावना प्रदान करनी चाहिए।

यूनेस्को की सूची में भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची

  • वैदिक मंत्रोच्चार की परंपरा: 2008
  • रामलीला- 2008,
  • कुटियाट्टम,
  • संस्कृत रंगमंच: 2008,
  • रम्माण , गढ़वाल हिमालय का धार्मिक उत्सव और पारम्परिक थिएटर: 2009,
  • मुदियेट्टू- पारम्परिक और नृत्य नाटक केरल: 2010,
  • राजस्थान के कालबेलिया लोक गीत और नृत्य: 2010,
  • छऊ नृत्य: 2010,
  • लद्दाख के बौद्ध जाप: 2012,
  • संकीर्तन-मणिपुर का अनुष्ठान गायन: 2013,
  • ठठेरों के बीच बर्तन बनाने का पारंपरिक पीतल और तांबे का शिल्प-जंडियाला गुरु, पंजाब: 2014,
  • योग: 2016,
  • नवरोज: 2016,
  • कुंभ मेला: 2017,
  • कोलकाता में दुर्गा पूजा-2021

GS TIMES UPSC प्रीलिम्स डेली  करेंट अफेयर्स टेस्ट सीरीज अभ्यास प्रश्नों के लिए यहां क्लिक करें

GS TIMES राज्य सेवा डेली करेंट अफेयर्स अभ्यास प्रश्नों के लिए यहां क्लिक करें 

error: Content is protected !!