मैक्वेरी द्वीप (Macquarie Island) को मरीन जोन बनाने की योजना

ऑस्ट्रेलिया में सरकार ने दक्षिणी महासागर (Southern Ocean) में एक क्षेत्र को एक मरीन जोन  बनाने की योजना बना रही है। इस क्षेत्र को मरीन जोन घोषित करने से मैक्वेरी द्वीप (Macquarie Island) के आसपास पेंगुइन और सील की लाखों आबादी को संरक्षित करने में मदद मिलेगी।  

मैक्वेरी द्वीप (Macquarie Island) का महत्व

मैक्वेरी द्वीप- यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।  यह दक्षिणी महासागर में एक समुद्री द्वीप है, जो ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया से 1,500 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित है।

यह वस्तुतः ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका महाद्वीप के बीच स्थित है।

यह द्वीप वास्तव में समुद्र के नीचे स्थित मैक्वेरी रिज समुद्र के ऊपर दिख रहा शिखर है।

यह समुद्र में उस जगह से ऊपर उठा हुआ है जहां इंडो-ऑस्ट्रेलियन टेक्टोनिक प्लेट प्रशांत प्लेट से मिलती है।

यह भू-संरक्षण महत्व का एक प्रमुख स्थल है क्योंकि पृथ्वी पर यह एकमात्र ऐसा स्थान है जहाँ पृथ्वी के मेंटल (समुद्र तल से 6 किमी नीचे) से चट्टानें समुद्र के स्तर से ऊपर सक्रिय रूप से उजागर (exposed above sea-level) हो रही हैं। इन अनूठे एक्सपोजर में पिलो बेसाल्ट और अन्य एक्सट्रूसिव चट्टानों के उत्कृष्ट उदाहरण शामिल हैं।

error: Content is protected !!