IUCN के अनुसार Abalone शेलफिश की 44% प्रजातियों पर विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है

कनाडा के मांट्रियल में जैव विविधता पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (CBD) के लिए पक्षकारों के 15वें सम्मेलन (COP15) में 9 दिसंबर, 2022 को  इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) ने  एंडेंजर्ड प्रजातियों की एक सूची का आकलन जारी किया।

यह आकलन दर्शाता है कि हमने अपने आस-पास के  पौधों और जानवरों के अत्यधिक खपत और असतत हार्वेस्टिंग की वजह से इन्हें विलुप्ति के कगार पर पहुंचा दिया है।

इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) के आकलन के अनुसार एबालोनी  शेलफिश (abalone shellfish) यानी मोती का सीप की कम से कम 44 प्रतिशत प्रजातियों पर अब विलुप्त होने का खतरा (threatened with extinction) मंडरा रहा है। IUCN की लाल सूची में 44 प्रतिशत एबालोनी प्रजातियों को थ्रेटेनेड विथ एक्सटिंक्शन के रूप में वर्गीकृत किया गया है। 

एबालोनी प्रजातियां

एबालोनी प्रजातियां दुनिया के सबसे महंगे समुद्री खाद्यों में शामिल है और इन्हें एक पाक व्यंजन माना जाता है।

एबालोनी को शेल, जमे हुए, या डिब्बाबंद में बेचा जाता है और इसके मीठे, नमकीन और मक्खन के स्वाद के लिए जाता है।

एबालोनी एक बड़ा समुद्री गैस्ट्रोपोड मोलस्क यानी  है जो तटीय खारे पानी में रहता है।

यह हेलियोटिडे परिवार का  सदस्य है और इसका आकार 4 से 10 इंच तक होता है।  इसके शीर्ष पर एक खोल होता है और चट्टानों से चिपकने और शैवाल खाने के लिए एक बड़े पैर का उपयोग करता है।  

error: Content is protected !!