COSPAR हैरी मैसी पुरस्कार 2024

भारतीय खगोल भौतिकीविद् प्रहलाद चंद्र अग्रवाल, जो एस्ट्रोसैट अंतरिक्ष टेलेस्कोप और चंद्रयान 1 चंद्र मिशन सहित प्रमुख भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रमों से जुड़े रहे हैं, को COSPAR हैरी मैसी पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है।

श्री अग्रवाल ने 15 जुलाई, 2024 को दक्षिण कोरिया के बुसान में 45वें COSPAR वैज्ञानिक सभा के उद्घाटन समारोह में यह पुरस्कार प्राप्त किया।

पदक और प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ, पुरस्कार विजेता को एक छोटे ग्रह का नाम देकर सम्मानित किया जाता है। इसलिए “20064 प्रहलाद अग्रवाल” एक छोटे ग्रह का नाम रखा गया है।

83 वर्षीय श्री अग्रवाल भारत के प्रथम मल्टी-वेवलेंथ स्पेस टेलीस्कोप एस्ट्रोसैट के प्रमुख अन्वेषक थे, जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 28 सितंबर, 2015 को लॉन्च किया था।

error: Content is protected !!