भारत की राष्ट्रपति ने 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार- 2023 प्रदान किए

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 11 असाधारण बच्चों को भारत सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा स्थापित “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार” प्रदान किए। इस वर्ष यह पुरस्कार 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 11 बच्चों को प्रदान किया गया है, जो अपनी असाधारण उपलब्धियों के लिए राष्ट्र की विविधता का प्रतिनिधित्व करते हैं।

  • इस वर्ष के पुरस्कार विजेताओं में वीरता व समाज सेवा की श्रेणी में एक, नवाचार की श्रेणी में दो, खेल में तीन और कला व संस्कृति में चार बच्चे शामिल हैं।
  • इन 11 पुरस्कार विजेताओं में से 5 लड़कियां और 6 लड़के हैं। हर साल भारत सरकार 5 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों की असाधारण उपलब्धि को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP)’ प्रदान करके सम्मानित करती है।
  • इन बच्चों को 6 श्रेणियों में उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कार दिए जाते हैं। ये हैं- कला व संस्कृति, वीरता, नवाचार, स्कूली, सामाजिक सेवा और राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त खेल। हर एक पुरस्कार विजेता को एक पदक, 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक प्रमाणपत्र और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2023 के विजेता

क्रम संख्यानामश्रेणीराज्य
1आदित्य सुरेषकला और संस्कृतिकेरल
2आदित्य प्रताप सिंह चौहाननवाचारछत्तीसगढ़
3अनुष्का जौलीसामाजिक सेवादिल्ली
4हनाया निसारखेलजम्मू और कश्मीर
5कोलगट्ला अलन मीनाक्षिखेलआंध्र प्रदेश
6एम गौरवी रेड्डीकला और संस्कृतितेलंगाना
7रिषि शिव प्रसन्ननवाचारकर्नाटक
8रोहन रामचंद्र बहीरवीरतामहाराष्ट्र
9संभब मिश्राकला और संस्कृतिओडिशा
10शौर्यजीत रणजीत कुमार खैरेखेलगुजरात
11श्रेया भट्टाचार्यकला और संस्कृतिअसम
error: Content is protected !!