पॉजिटिव इंडियन ओशन डाइपोल

दो ऑस्ट्रेलियाई मौसम एजेंसियों ने कहा है कि  2024 के उत्तरार्ध में लगातार दूसरे वर्ष पॉजिटिव हिंद महासागर द्विध्रुव (Indian Ocean Dipole: IOD) की स्थिति बन रही है।  

इंडियन ओशन डाइपोल या इंडियन नीनो एक जलवायु पैटर्न  है जिसके कारण हिंद महासागर में समुद्र की सतह के तापमान में अनियमित उतार-चढ़ाव होता है।  

पॉजिटिव इंडियन ओशन डाइपोल  भारत के दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रदर्शन को बढ़ावा दे सकता है अर्थात अधिक वर्षा हो सकती है, हालांकि, यह इस पर निर्भर करता है कि यह कब विकसित होता है। उदाहरण के लिए, 2019 में, मानसून के अंत के दौरान विकसित मजबूत पॉजिटिव IOD घटना ने जून में 30 प्रतिशत वर्षा की कमी की भरपाई की।

इंडियन ओशन डाइपोल हिंद महासागर को प्रभावित करने वाला एक जलवायु पैटर्न है। इसके पॉजिटिव फेज के दौरान, गर्म समुद्री जल हिंद महासागर के पश्चिमी भाग में आ जाता है, जबकि गहराई में स्थित ठंडा पानी पूर्वी हिंद महासागर में नितल में पहुँच जाता है।

इंडियन ओशन डाइपोल  के नेगेटिव फेज के दौरान यह पैटर्न उलट जाता है। इंडियन ओशन डाइपोल के  पॉजिटिव फेज के दौरान, अफ्रीका के तट पर उच्च तापमान भारी बारिश लाता है जबकि ऑस्ट्रेलिया में सूखे का कारण बनता है।

error: Content is protected !!