प्रधानमंत्री ने राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 19 जून को बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय (Nalanda University ) के नए परिसर का उद्घाटन किया।

इस विश्वविद्यालय की परिकल्पना भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) देशों के बीच सहयोग के रूप में की गई है। नालंदा विश्वविद्यालय परिसर में 40 कक्षाओं के साथ दो शैक्षणिक ब्लॉक हैं, जिनकी कुल बैठने की क्षमता लगभग 1900 है।

नया परिसर एक ‘नेट ज़ीरो’ ग्रीन कैंपस है। यह सोलर प्लांट, घरेलू और पेयजल उपचार संयंत्र, अपशिष्ट जल के पुन: उपयोग के लिए जल पुनर्चक्रण संयंत्र, 100 एकड़ जल निकाय और कई अन्य पर्यावरण-अनुकूल सुविधाओं के साथ आत्मनिर्भर है।

नया विश्वविद्यालय का इतिहास से गहरा नाता है।

लगभग 1600 साल पहले स्थापित मूल नालंदा विश्वविद्यालय को दुनिया के पहले आवासीय विश्वविद्यालयों में से एक माना जाता है।

प्राचीन नालंदा महाविहार में तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व से 13वीं शताब्दी ईस्वी तक के विहार या भिक्षु आवास और शैक्षणिक संस्थान के पुरातात्विक अवशेष शामिल थे।

नालंदा के खंडहरों को 2016 में संयुक्त राष्ट्र विरासत स्थल घोषित किया गया था।

error: Content is protected !!