श्री अरबिंदो के सम्मान में स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में पुडुचेरी के कंबन कलई संगम (Kamban Kalai Sangam) में 13 दिसमबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से श्री अरबिंदो के 150वीं जयंती समारोह को संबोधित किया।

  • प्रधानमंत्री ने श्री अरबिंदो के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और एक डाक टिकट भी जारी किया।
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री अरबिंदो का जीवन ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का प्रतिबिंब है क्योंकि उनका जन्म बंगाल में हुआ था और वे गुजराती, बंगाली, मराठी, हिंदी और संस्कृत सहित कई भाषाओं को जानते थे।
  • उन्होंने अपना अधिकांश जीवन गुजरात एवं पुडुचेरी में व्यतीत किया और जहां भी गए उन्होंने अपनी गहरी छाप छोड़ी।
  • श्री अरबिंदो एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिनके जीवन में आधुनिक वैज्ञानिक सोच, राजनीतिक विद्रोह और साथ ही परमात्मा की भावना भी थी।
  • प्रधानमंत्री ने बंगाल विभाजन के दौरान उनके ‘कोई समझौता नहीं’ के नारे का स्म्मरण किया। उन्होंने उपनिषदों में समाज सेवा का तत्व जोड़ा

श्री अरबिंदो-“इंटीग्रल योग”

  • श्री अरबिंदो का जन्म 15 अगस्त 1872 को हुआ था। वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान दिया।
  • वे भारत के पहले राजनीतिक नेता थे, जिन्होंने अपने अखबार बंदे मातरम में खुले तौर पर देश के लिए पूर्ण स्वतंत्रता के विचार को सामने रखा।
  • उन पर दो बार राजद्रोह और एक बार षड़यंत्र के आरोप में मुकदमा चलाया गया, लेकिन सबूतों के अभाव में उन्हें हर बार रिहा कर दिया गया।
  • 1910 में उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया और अपने आंतरिक आध्यात्मिक जीवन और कार्य के लिए खुद को पूरी तरह से समर्पित करने के लिए पांडिचेरी चले गए।
  • पांडिचेरी में अपने चालीस वर्षों के दौरान उन्होंने आध्यात्मिक अभ्यास की एक नई पद्धति विकसित की, जिसे उन्होंने “इंटीग्रल योग” कहा। इसका उद्देश्य एक आध्यात्मिक अनुभूति है जो न केवल मनुष्य की चेतना को मुक्त करती है बल्कि उसकी प्रकृति को भी बदल देती है।
  • 1926 में, उन्होंने श्री अरबिंदो आश्रम की स्थापना की। उनके कई लेखों में द लाइफ डिवाइन, द सिंथेसिस ऑफ योग और सावित्री हैं।
  • आजादी का अमृत महोत्सव- आजादी के 75 वर्षों के अवसर पर भारत के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का उत्सव मनाने का एक प्रयास है, जिसके अंतर्गत देश भर में वर्ष भर की गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन करके श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती मनायी जा रही है।

GS TIMES UPSC प्रीलिम्स डेली  करेंट अफेयर्स टेस्ट सीरीज अभ्यास प्रश्नों के लिए यहां क्लिक करें

GS TIMES राज्य सेवा डेली करेंट अफेयर्स अभ्यास प्रश्नों के लिए यहां क्लिक करें 

error: Content is protected !!