पराक्रम दिवस 2024

प्रधान मंत्री ने 23 जनवरी 2024 को दिल्ली के लाल किले में पराक्रम दिवस (Parakram Diwas) समारोह में भाग लिया।

उन्होंने भारत पर्व का भी शुभारंभ किया जो गणतंत्र दिवस की झांकियों और सांस्कृतिक प्रदर्शनियों के साथ देश की समृद्ध विविधता का प्रदर्शन करेगा। उन्होंने इंडियन नेशनल आर्मी के एकमात्र जीवित वयोवृद्ध लेफ्टिनेंट आर माधवन को भी सम्मानित किया।

पराक्रम दिवस 2021 से 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मनाया जाता है।

हाल के वर्षों में सुभाष चंद्र बोस के सम्मान में कई पहलें शुरू की गई है। कर्तव्य पथ (इंडिया गेट) पर नेताजी की प्रतिमा स्थापित की गई है। अंडमान और निकोबार के द्वीपों का नाम बदल दिया गया है, जहां आजाद हिंद फौज ने पहली बार तिरंगा फहराया था। लाल किले में नेताजी और आजाद हिंद फौज के लिए एक समर्पित संग्रहालय स्थापित किया गया है।

error: Content is protected !!