थैलेट्स  (Phthalates)

हाल ही में किए गए शोध के अनुसार, फ़ूड पैकेजिंग या फ़ूड बनाने में उपयोग किए जाने वाले 3,600 से अधिक रसायनों का मानव शरीर में पता चला है, जिनमें से कुछ स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं, जबकि अन्य के बारे में बहुत कम जानकारी है।

शोधकर्ताओं ने पहले लगभग 14,000 फ़ूड एक्सपोजर रसायनों (FCC) को सूचीबद्ध किया था, जो प्लास्टिक, कागज, कांच, धातु या अन्य सामग्रियों से बने पैकेजिंग से भोजन में “प्रवेश” करने में सक्षम हैं।

“हाई कंसर्न” रसायनों में कई PFAS (पॉलीफ़्लोरोएल्काइल) थे, जिन्हें “फॉरएवर चेमिकल्स” (forever chemicals) के रूप में भी जाना जाता है, जो हाल के वर्षों में मानव शरीर के कई अंगों में पाए गए हैं और स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं के कारण बने हुए हैं।

इसके अलावा शरीर में बिस्फेनॉल ए (bisphenol A) का भी पता चला, जो एक हार्मोन-विघटनकारी रसायन है जिसका उपयोग प्लास्टिक बनाने के लिए किया जाता है जिसे पहले से ही कई देशों में बेबी बॉटल्स में प्रतिबंधित किया जा चुका है।

एक अन्य हार्मोन-विघटनकारी रसायन थैलेट्स  (Phthalates)  है, जिसे इनफर्टिलिटी से जोड़ा गया है।

थैलेट्स  (Phthalates) विनिर्मित रसायनों का एक वर्ग है जिसका उपयोग आमतौर पर कई उपभोक्ता उत्पादों में प्लास्टिक के लचीलेपन को बढ़ाने के लिए किया जाता है।

थैलेट्स का सबसे आम उपयोग पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्रोडक्ट्स के उत्पादन में होता है। PVC दुनिया में दूसरा सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला प्लास्टिक है।  

थैलेट्स से एक्सपोजर साँस लेने, दूषित पानी पीने और त्वचा के माध्यम से अवशोषण शामिल हैं। कुछ थलेट्स को अंतःस्रावी ग्रंथियों के विघटन करने वाला (endocrine disruptors) भी माना जाता है।

ऑलिगोमर्स खतरनाक रसायन भी मानव शरीर में पाए गए हैं जो चिंताजनक है। हालाँकि इनके बारे में अधिक शोध नहीं हो पाया है। ऑलिगोमर्स प्लास्टिक उत्पादन के उप-उत्पाद हैं।

ऑलिगोमर्स पॉलिमर उत्पादन के उप-उत्पाद हैं। ऑलिगोमर कच्चे रेजिन का मुख्य घटक है।

error: Content is protected !!