MH-1718: अंटार्कटिका में भारती अनुसंधान स्टेशन पर भारत के डाकघर का पिन कोड

अंटार्कटिका में भारत का पहला डाकघर 1984 में दक्षिण गंगोत्री में स्थापित किया गया था। दक्षिण गंगोत्री अंटार्कटिका में भारत का पहला रिसर्च स्टेशन था।
दक्षिण गंगोत्री 1988-89 में बर्फ में डूब गया और बाद में इसे निष्क्रिय कर दिया गया।

26 जनवरी, 1990 को अंटार्कटिका पर भारत के मैत्री अनुसंधान केंद्र में एक और डाकघर शाखा स्थापित की गई थी। तब से, 35 से अधिक वर्षों से, खाली लिफाफे में पत्र और पोस्टकार्ड (ज्यादातर डाक टिकट संग्रहकर्ताओं और शौकिया लोगों द्वारा) – ‘रद्दीकरण’ के लिए मैत्री डाकघर में भेजे जाते रहे हैं।

अब डाक विभाग ने अंटार्कटिका में भारती अनुसंधान स्टेशन पर भारत के डाकघर की दूसरी शाखा खोलेगा। इस स्टेशन का नया पिन कोड MH-1718 होगा।

बता दें कि वर्तमान में अंटार्कटिका पर भारत के दो सक्रिय अनुसंधान स्टेशन – मैत्री और भारती एक-दूसरे से 3,000 किमी दूर स्थित हैं। दोनों डाकघर शाखाएँ गोवा डाक प्रभाग का हिस्सा हैं।

गौरतलब है कि एक भारतीय डाकघर केवल भारतीय भूमि के अधिकार क्षेत्र में स्थापित किया जा सकता है। अंटार्कटिका एक ऐसी भूमि पर भारतीय डाकघर खोलने का अनूठा अवसर देता है जो विदेशी है और भारत की नहीं है। इसलिए, यह महाद्वीप पर भारत की उपस्थिति का दावा करने के संदर्भ में एक रणनीतिक उद्देश्य पूरा करता है।

error: Content is protected !!