Naveen Patnaik: सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले दूसरे व्यक्ति बने नवीन पटनायक

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 22 जुलाई को एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की, और भारत में दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम ज्योति बसु के रिकॉर्ड की बराबरी की।

श्री पटनायक 23 वर्ष और 138 दिनों तक इस पद पर रहे हैं।

वहीं 23 जुलाई को श्री पटनायक भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बने।

हालाँकि, सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का खिताब सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के नाम है, जो 24 साल और 166 दिनों तक इस पद पर रहे थे।

पवन कुमार चामलिंग ने सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार पांच बार कुल 24 वर्षों से अधिक का कार्यकाल पूरा किया है; जो अब तक का उच्चतम है।

गेगोंग अपांग (22 वर्ष), ललथनहवला (22 वर्ष), वीरभद्र सिंह (21 वर्ष), माणिक सरकार (19 वर्ष) अन्य मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने 18 वर्ष से अधिक समय तक सेवा दी है।

error: Content is protected !!