जगा मिशन के लिए ओडिशा ने जीता वर्ल्ड हैबिटेट अवार्ड्स 2023

Image credit: World Habitat Awards

ओडिशा का जगा मिशन (Jaga Mission) वर्ल्ड हैबिटेट अवार्ड्स 2023 के विजेताओं में से एक है। यह पुरस्कार वर्ल्ड हैबिटेट द्वारा दिया जाता है और इसे यूएन-हैबिटेट के साथ साझेदारी में आयोजित किया जाता है।

  • यह पुरस्कार दुनिया भर से अभिनव, उत्कृष्ट और कभी-कभी क्रांतिकारी हैबिटैट (आश्रय) आईडिया, परियोजनाओं और कार्यक्रमों को पहचान और उजागर करता है।
  • वर्ल्ड हैबिटेट संयुक्त राष्ट्र के सार्वजनिक सूचना विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त एक चैरिटी संगठन है।
  • जगा मिशन ओडिशा में सबसे बड़ी भू-स्वामित्व और झुग्गी अपग्रेडिंग योजना है और दुनिया में सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। 2017 से, जगा मिशन का उद्देश्य शहरी गरीबों के रहन-सहन में सुधार करना और सामाजिक समानता को बढ़ावा देना है।
  • इस महत्वाकांक्षी परियोजना का नेतृत्व ओडिशा सरकार के आवास और शहरी विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है और इसका उद्देश्य ओडिशा को भारत का पहला झुग्गी-मुक्त राज्य बनाना है।
error: Content is protected !!