अन्नपूर्ति: भुवनेश्वर में भारत की पहली 24/7 ‘ग्रेन एटीएम’ लॉन्च

विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) और ओडिशा सरकार ने राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में भारत की पहली चौबीसों घंटे अनाज वितरण मशीन, ‘ग्रेन एटीएम’ लॉन्च की।

इस  24/7 ग्रेन ATM को ‘अन्नपूर्ति’ /Annapurti (भोजन की पूर्ति करने वाला) के रूप में भी जाना जाता है।

24/7 ग्रेन ATM लॉन्च करने वाला ओडिशा भारत का पहला राज्य बन गया है। यह ग्रेन ATM मशीन सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों को 24 घंटे अनाज उपलब्ध कराएगी।

अन्नपूर्ति अनाज तक सभी लाभार्थियों की यूनिवर्सल पहुंच सुनिश्चित करती है।

भारत में वैध सार्वजनिक वितरण प्रणाली राशन कार्ड वाला कोई भी व्यक्ति, भले ही वे किसी भी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हों, इस ATM से अपने हिस्से (मात्रा) का अनाज ले सकता है।

यह ATM मशीन 24 घंटे कार्य करेगी और पांच मिनट में 50 किलोग्राम तक अनाज वितरित कर सकती है, जिससे प्रतीक्षा समय 70 प्रतिशत कम हो जाता है। एक बार बायोमेट्रिक ऑथेंटिफिकेशन  पूरा हो जाने के बाद, यह निर्धारित फ़ूड  राशन प्रदान करती है।

error: Content is protected !!