राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2022

भारत में, ऊर्जा के महत्व और कम ऊर्जा का उपयोग करके ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 14 दिसम्बर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस (National Energy Conservation Day) मनाया जाता है।

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2022 के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 32वां राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (NECA), दूसरा राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार (NEEIA) के विजेताओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि भारत का प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन और ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन वैश्विक औसत के एक तिहाई से भी कम है, लेकिन एक जिम्मेदार देश के रूप में भारत पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत ने 26वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP-26) में विश्व समुदाय से पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने का आग्रह करते हुए ‘लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट’ यानी लाइफ (LiFE) का संदेश दिया था।

error: Content is protected !!