IMX/CE-23: INS त्रिकंद ने इंटरनेशनल मेरीटाइम एक्सरसाइज/कटलैस एक्सप्रेस 23 में हिस्‍सा लिया

आईएनएस त्रिकंद (INS Trikand) 26 फरवरी से 16 मार्च 2023 तक खाड़ी क्षेत्र में आयोजित हो रहे अंतर्राष्ट्रीय समुद्री अभ्यास/कटलैस एक्सप्रेस 2023 (IMX/CE-23) में हिस्‍सा ले रहा है।

Cutlass Express का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा को बढ़ाना और क्षेत्र में समुद्री लेन को समुद्री वाणिज्य के लिए सुरक्षित रखना है।

IMX/CE-23 विश्‍व के सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय समुद्री अभ्यासों में से एक है। यह भारतीय नौसेना की पहली IMX (International Maritime Exercise) भागीदारी है।

Sea Sword 2 और IMX/CE-23 जैसे अभ्यासों में भागीदारी भारतीय नौसेना को हिन्द महासागर क्षेत्र में समुद्री भागीदारों के साथ संबंधों को सुदृढ़ बनाने और अंतर-पार‍स्‍परिकता और सामूहिक समुद्री क्षमता बढ़ाने में सक्षम बनाती है।

error: Content is protected !!