नॉरवेस्टर (कालवैशाखी)
ओडिशा के मयूरभंज जिले के करंजिया इलाके में नॉरवेस्टर के कहर से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। नॉरवेस्टर प्रबल तड़ितझंझा (thunderstorms) हैं जो मानसून पूर्व के मौसम (मार्च से मई) के दौरान भारत के पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों, दक्षिणी नेपाल, और उससे सटे भूटान और बांग्लादेश में उत्पन्न होते हैं।
- स्थानीय नाम: इन्हें स्थानीय रूप से ‘काल-वैशाखी’ के नाम से जाना जाता है।
- विशेषताएं: नॉरवेस्टर के कारण भारी बौछारें, बिजली कड़कना, गरज, ओलावृष्टि, धूल भरी आंधी, तेज़ हवाएं (squalls), डाउनबर्स्ट और कभी-कभी टॉरनेडो भी आते हैं।
असम में नाम: असम में इन तूफानों को “बारडोली छीड़ा” (Bardoli Chheerha) के नाम से जाना जाता है।


