उत्तर भारत की पहली नदी कायाकल्प परियोजना ‘देविका’

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि 190 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाई गई उत्तर भारत की पहली नदी कायाकल्प परियोजना ‘देविका’ (North India’s first River Rejuvenation Project Devika) पूरी होने वाली है।

पवित्र गंगा नदी की बहन मानी जाने वाली देविका नदी जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले में सुधमहादेव मंदिर के पास की पहाड़ी से निकलती है और पश्चिमी पंजाब (अब पाकिस्तान में) की ओर बहती हुई रावी नदी में मिल जाती है।

‘नमामि गंगे’ की तर्ज पर 190 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित इस परियोजना का शुभारंभ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

इस परियोजना को भारत सरकार की राष्ट्रीय नदी संरक्षण परियोजना (NRCP) में शामिल किया गया है।

देविका नदी को पुनर्जीवित करने का काम मार्च 2019 में शुरू हुआ और इसे दो साल में पूरा किया जाना था, लेकिन COVID-19 महामारी के प्रकोप के कारण समय सीमा बढ़ा दी गई।

कायाकल्प परियोजना के हिस्से के रूप में, शहरी पर्यावरण इंजीनियरिंग विभाग (यूईईडी) द्वारा पाइप और मैनहोल का एक नेटवर्क बनाकर तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य किया जा रहा है।

error: Content is protected !!