अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2022: बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए तीन अर्थशास्त्रियों को अवार्ड

Image credit: Nobel

अल्फ्रेड नोबेल 2022 की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार ( Sveriges Riksbank Prize in Economic Sciences) बेन एस बर्नान्के (Ben Bernanke), डगलस डब्ल्यू डायमंड (Douglas Diamond) और फिलिप एच डायबविग (Philip Dybvig) को दिया गया है।

इसे अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize for Economics) भी कहा जाता है।

इनमें बेन एस बर्नान्के अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

इन अर्थशास्त्रियों को “बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए” अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है। इन तीन व्यक्तियों को बैंकों के कार्य करने के तरीके से संबंधित अनुसंधान में उनकी भूमिका के लिए पुरस्कार दिया गया है।

इस वर्ष के पुरस्कार विजेताओं ने अर्थव्यवस्था में बैंकों की भूमिका के बारे में हमारी समझ में काफी सुधार किया है, खासकर वित्तीय संकट के दौरान

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा की तीनों अर्थशास्त्रियों की शोध में एक महत्वपूर्ण खोज यह है कि बैंक के पतन से बचना क्यों महत्वपूर्ण है। आधुनिक बैंकिंग अनुसंधान स्पष्ट करता है कि हमारे पास बैंक क्यों हैं, उन्हें संकटों में कैसे कम संवेदनशील बनाया जाए और कैसे बैंक के पतन से वित्तीय संकट बढ़ जाता है

इस शोध की नींव 1980 के दशक की शुरुआत में बेन बर्नान्के , डगलस डायमंड और फिलिप डायबविग ने रखी थी। यह भी कि वित्तीय बाजारों को विनियमित करने और वित्तीय संकटों से निपटने में उनके विश्लेषण का बहुत व्यावहारिक महत्व है।

अकादमी ने कहा कि बर्नान्के 2008 के सब प्राइम आर्थिक संकट के समय अमेरिकी केंद्रीय बैंक, फेडरल रिजर्व के प्रमुख थे, और अपने “अनुसंधान के ज्ञान को नीति में डालने” में सक्षम रहे थे।

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार के बारे में

1968 में, Sveriges Riksbank (स्वीडन के केंद्रीय बैंक) ने नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में इस पुरस्कार की स्थापना की। इसे अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize for Economics) भी कहा जाता है।

1969-2022 के बीच अर्थशास्त्र में 54 पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।

अर्थशास्त्र में 25 पुरस्कार केवल एक पुरस्कार विजेता को प्रदान किए गए हैं।

अब तक 2 महिलाओं को अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है-2009 में एलिनोर ओस्ट्रोम और 2019 में एस्टर डफ्लो

46 वर्ष की उम्र में एस्टर डफ्लो को पुरस्कार से सम्मानित किया गया था – जो अब तक के सबसे कम की अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार विजेता हैं।

लियोनिद हर्विक्ज़ 90 साल के थे जब उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

error: Content is protected !!