भारत ने COP28 ग्लोबल रिवर सिटीज़ अलायंस (GRCA) लॉन्च किया

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के नेतृत्व में ग्लोबल रिवर सिटीज़ अलायंस (GRCA) को संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में आयोजित कॉप-28 में लॉन्च किया गया।

इसमें भारत, मिस्र, नीदरलैंड, डेनमार्क, घाना, ऑस्ट्रेलिया, भूटान, कंबोडिया, जापान और नीदरलैंड सदस्य हैं।

वर्ष 2021 में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (NIUA) ने NMCG के साथ मौजूदा रिवर सिटीज अलायंस (RCA) का गठन किया था, जिसे अब ग्लोबल बनाते हुए ग्लोबल रिवर सिटीज़ अलायंस (GRCA) का रूप दिया गया है।

GRCA एक अनूठा गठबंधन है, जो 11 देशों के 275+ वैश्विक नदी-शहरों, अंतरराष्ट्रीय वित्त पोषण एजेंसियों और ज्ञान प्रबंधन भागीदारों को शामिल करता है।

यह दुनिया में अपनी तरह का पहला गठबंधन है। GRCA का शुभारंभ, नदी संरक्षण और सतत जल प्रबंधन की दिशा में वैश्विक प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके बाद, साझेदार देश प्रभावी कार्यान्वयन के लिए GRCA के प्रारूप को आकार देते हुए, कॉप के बाद की गतिविधियों का समन्वय करेंगे।

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और राष्ट्रीय शहरी मामलों का संस्थान (NIUA), GRCA के सचिवालय की भूमिका निभाएंगे।

error: Content is protected !!