फोर्ब्स-दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की वार्षिक सूची

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बायोकॉन की एक्सिक्यूटिव अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ और नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर उन छह भारतीयों में शामिल हैं, जिन्होंने फोर्ब्स की दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की वार्षिक सूची में जगह बनाई है।

निर्मला सीतारमण, जो 36वें नंबर पर हैं, ने लगातार चौथी बार सूची में जगह बनाई है। 2021 में, वह सूची में 37 वें स्थान पर थीं, जबकि 2020 में 41वें और 2019 में 34वें स्थान पर थीं।

सूची में शामिल होने वाले अन्य भारतीय हैं; एचसीएलटेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा (रैंक: 53), सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच (रैंक: 54), और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन सोमा मोंडल (रैंक: 67)।

मल्होत्रा, मजूमदार-शॉ और नायर ने पिछले साल भी प्रतिष्ठित सूची में क्रमश: 52वें, 72वें और 88वें स्थान पर जगह बनाई थीं। इस साल मजूमदार-शॉ 72वें स्थान पर हैं, जबकि नायर 89वें स्थान पर हैं।

यूक्रेन युद्ध के दौरान अपना नेतृत्व प्रदर्शन करने वालीं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला हैं। उन्हें सूची में सर्वोच्च स्थान दिया गया है। यूरोपीय सेंट्रल बैंक की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड को दूसरे स्थान पर रखा गया है, जबकि अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

error: Content is protected !!