केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की पहली महिला महानिदेशक

राजस्थान कैडर की 1989 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी नीना सिंह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की महानिदेशक (Director General) बनने वाली पहली महिला बन गई हैं।

यह नियुक्ति भारत में सुरक्षा और कानून प्रवर्तन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

CISF महानिदेशक पद पर नियुक्ति के आदेश जारी होने से पहले वे CISF में विशेष महानिदेशक पद पर सेवाएं दे रहीं थी।

CISF एक अर्धसैनिक बल है जो हवाई अड्डों, दिल्ली मेट्रो और प्रमुख सरकारी भवनों को सुरक्षा प्रदान करता है।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने इस पद पर उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया।

मूल रूप से बिहार की रहने वाली नीना  सिंह ने पटना महिला कॉलेज में पढ़ाई की और बाद में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) और हार्वर्ड से मास्टर डिग्री प्राप्त की।  

वर्ष 2013 से 2018 तक वह प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) में संयुक्त निदेशक पद पर सेवाएं दे चुकी हैं।

बता दें कि वो वर्ष 2021 में डायरेक्टर जनरल पद पर नियुक्त होने वालीं राजस्थान की पहली महिला पुलिस अधिकारी हैं। नीना सिंह को उस दौरान डायरेक्टर जनरल  सिविल राइट्स एंड एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पद की जिम्मेदारी मिली थी। 

error: Content is protected !!