राष्ट्रीय समुद्री सप्ताह 2023 का आयोजन

केंद्रीय पत्‍तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को ‘प्रथम मर्चेंट नेवी ध्‍वज’ लगाकर राष्ट्रीय समुद्री समारोह का शुभारंभ किया।

इस दिन के महत्व को चिन्हित करने के लिए सरकार 30.03.2023 से 05.04.2023 तक राष्ट्रीय समुद्री सप्ताह (National Maritime Week) का आयोजन कर नाविकों की सेवाओं को श्रद्धांजलि दे रही है और भारत की उस गौरवशाली घटना का जश्‍न मना रही है जब सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी,मुंबई के स्‍वामित्‍व वाले पहले भारतीय स्टीमशिप ‘एस. एस. लॉयल्टी’ ने वर्ष 1919 में इस दिन मुंबई से लंदन (यूके) तक की अपनी पहली यात्रा के लिए अंतर्राष्ट्रीय जल में प्रवेश किया था।

इस दिन को “राष्ट्रीय समुद्री दिवस” ​​के रूप में चिह्नित किया गया है। राष्ट्रीय समुद्री दिवस (National Maritime Day) पर सरकार प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान समुद्र में अपने प्राणों की आहुति देने वाले नाविकों की बहादुरी और बलिदान के प्रति सम्‍मान व्‍यक्‍त करते हुए उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है।

error: Content is protected !!