नेशनल जेनेरिक डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम (NDGRS)

भूमि संसाधन विभाग (भारत सरकार) ने भू-संदर्भित कैडस्ट्राल मैप की यूनिक लैंड पार्सल आइडेंटिटी नंबर (ULPIN) के शुभारंभ के साथ-साथ पूरे असम में नेशनल जेनेरिक डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम (NDGRS) शुरू की।

NDGRS केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग द्वारा शुरू की गई एक प्रोजेक्ट है। यह वन नेशन वन सॉफ्टवेयर इनिशिएटिव के तहत देश भर के रजिस्ट्रेशन विभागों के लिए विकसित एक आम, जेनेरिक एप्लिकेशन है।

वर्तमान में NDGRS को असम के दो जिलों; कामरूप और दरांग के एसआरओ में शुरू किया गया है और अब NDGRS को असम के सभी 77 एसआरओ में शुरू किया गया है।

NDGRS में, लैंड डीड (बिक्री का रिकॉर्ड) को एसआरओ द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित किया जाता है और लैंड डीड की मंजूरी के बाद ब्लॉकचेन में स्टोर किया जाता है।

ब्लॉकचेन के साथ भूमि रिकॉर्ड (Land Records with blockchain) लेनदेन को रिकॉर्ड करने और वितरित करने की अनुमति देता है लेकिन इसमें एडिट यानी बदलाव नहीं किया जाता है।

ब्लॉकचेन तकनीक का क्रिप्टोग्राफी और डिस्ट्रिब्यूटेड नेटवर्क नोड्स का अनूठा संयोजन विश्वसनीय इकोसिस्टम में डेटा को बनाए रखने और वैलिडेट करने की अनुमति देता है।

ULPIN (यूनिक लैंड पार्सल आइडेंटिफिकेशन नंबर) को विशिष्ट ब्लॉकचेन आईडी के रूप में लिया जाता है और भूमि पार्सल को भूनक्शा से ULPIN का उपयोग करके विशिष्ट रूप से पहचाना जाता है।

ULPIN, प्रत्येक भूमि पार्सल के लिए 14-अंकों वाला अल्फ़ा न्यूमेरिक (अक्षर और संख्या) पहचान संख्या को भूमि के लिए आधार या फिंगरप्रिंट के रूप में वर्णित किया जा सकता है।

यह पहचान भूखंड के देशांतर और अक्षांश पर आधारित है और जियो-रेफेरेंसेड मानचित्रों पर निर्भर है।

error: Content is protected !!