शनि के चंद्रमा एन्सेलाडस पर जीवन के लिए जरूरी फास्फोरस की खोज

Image credit: NASA

नासा के कैसिनी मिशन (Cassini mission) द्वारा एकत्र किए गए डेटा का उपयोग करते हुए, वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने शनि ग्रह के चन्द्रमा एन्सेलाडस (Enceladus) पर फॉस्फोरस की खोज की है।

बता दें कि फॉस्फोरस जीवन के अस्तित्व के लिए एक आवश्यक रासायनिक तत्व है।

एन्सेलाडस चंद्रमा बर्फीली धरातल के नीचे महासागर है, और उस महासागर से पानी इस चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर गीजर के रूप में इसकी बर्फीली क्रस्ट में दरार के माध्यम से फूटता है, जिससे एक प्लूम (plume) बनता है।

इसके बाद प्लूम शनि के E वलय (ज्वलंत मुख्य वलयों के बाहर एक मद्धिम वलय) को बर्फीले कणों से भर देता है।

वैज्ञानिकों ने पाया कि एन्सेलाडस की बर्फ के कणों में खनिजों और कार्बनिक यौगिकों का समृद्ध जमाव है – जिसमें अमीनो एसिड के तत्व शामिल हैं – जो जीवन से जुड़े होते हैं।

फास्फोरस का महत्व

फास्फोरस, जैविक प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक तत्वों में सबसे कम प्रचुर मात्रा में प्राप्त होता है।

यह तत्व डीएनए के लिए एक बिल्डिंग ब्लॉक है, जो क्रोमोसोम बनाता है और अनुवांशिक जानकारी संजोये रखता है, और स्तनधारियों, कोशिका झिल्ली और महासागर में रहने वाले प्लैंकटन की हड्डियों में मौजूद होता है।

फास्फोरस पृथ्वी पर सभी जीवन में मौजूद ऊर्जा-वाहक अणुओं का एक मूलभूत हिस्सा भी है। इसके बिना जीवन संभव नहीं होगा।

error: Content is protected !!