महाराष्ट्र में मिरिस्टिका स्वैंप फॉरेस्ट की खोज

शोधकर्ताओं के एक समूह ने हाल ही में महाराष्ट्र के कुम्ब्राल में “मिरिस्टिका दलदली जंगल” (Myristica swamp forest) की खोज की, जिसे स्थानीय समुदाय द्वारा संरक्षित किया जाता है।

मिरिस्टिका स्वैंप फॉरेस्ट में मुख्य रूप से मिरिस्टिकेसी फैमिली (Myristicaceae family) के सदाबहार पेड़ प्राप्त होते हैं।

मिरिस्टिकेसी फैमिली जायफल के पेड़ की प्रजातियों के लिए प्रसिद्ध पुष्पी पादप के सबसे आदिम फैमिली में से एक है। मिरिस्टिका स्वैंप, मैंग्रोव की तरह, जंगल के अंदर पाया जाता है लेकिन  मैंग्रोव खारे पानी में प्राप्त होते हैं, जबकि मिरिस्टिका पेड़ को फ्रेशवाटर की आवश्यकता होती है।

इस प्रजाति में स्टिल्ट जड़ें, या घुटने की जड़ें होती हैं जो श्वसन के लिए पानी के स्तर से ऊपर निकलती हैं और कई जीवन रूपों के लिए एक विविध पर्यावास बनाती हैं।

मिरिस्टिका स्वैंप ट्रॉपिकल इकोसिस्टम हैं जो लाखों साल पुराने माने जाते हैं और केरल, कर्नाटक, गोवा के पश्चिमी घाटों में फैले हुए हैं और हाल ही में महाराष्ट्र में खोजे गए हैं। 

ऐसे फॉरेस्ट पहली बार 1960 में केरल के त्रावणकोर क्षेत्र में रिपोर्ट की गई थी।  

फ्रेशवाटर वाले क्षेत्रों में पाए जाने वाले इन फारेस्ट में स्थानिक और लुप्तप्राय पौधों की प्रजातियाँ हैं जिनमें औषधीय गुण भी हैं।

error: Content is protected !!