मल्टी-एजेंसी HADR अभ्यास ‘समन्वय 2022’

अभ्यास ‘समन्वय 2022’ (Samanvay 2022) 28-30 नवंबर, 2022 तक आगरा वायुसेना स्टेशन में भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित किया गया। आसियान देशों के प्रतिनिधि और नागरिक प्रशासन, सशस्त्र बलों, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहित आपदा प्रबंधन में शामिल विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय हितधारकों ने इस अभ्यास में भाग लिया।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अभ्यास ‘समन्वय 2022’ सम्बोधित करते हुए कहा कि हाल के वर्षों में भारत अपने नागरिकों के साथ-साथ क्षेत्रीय भागीदारों को मानवीय सहायता एवं आपदा राहत प्रदान करने की क्षमता के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक क्षेत्रीय शक्ति और शुद्ध सुरक्षा प्रदाता के रूप में उभरा है। यह बात कही।

श्री राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि सागर/SAGAR (सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फ़ॉर ऑल इन द रीजन) के तहत भारत प्राकृतिक आपदाओं जैसे खतरों से निपटने के दौरान क्षेत्र में आर्थिक विकास एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अनेक भागीदारों के साथ सहयोग कर रहा है।

उन्होंने कहा, “हमने क्षेत्रीय ढांचों के माध्यम से जुड़ाव पैदा कर बहुपक्षीय साझेदारी को मजबूत किया है। इसने संकट की स्थितियों में तेजी से प्रतिक्रिया को सक्षम करने के लिए अंतर-क्षमता में सुधार किया है।”

रक्षा मंत्री ने कहा कि एशिया, विशेष रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के प्रति संवेदनशील है, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘समन्वय 2022’ में मित्र राष्ट्रों के साथ राष्ट्रीय हितधारकों की भागीदारी आपदा प्रबंधन क्षमताओं में और वृद्धि करेगी।

error: Content is protected !!