नया शी-बॉक्स पोर्टल

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय ने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की शिकायतों को दर्ज करने और निगरानी करने के लिए एक केंद्रीकृत प्लेटफार्म नया शी-बॉक्स पोर्टल (new SHe-Box portal) लॉन्च किया है।

नया शी-बॉक्स पोर्टल देश भर में गठित आंतरिक समितियों (ICs) और स्थानीय समितियों (लोकल कमिटी) से संबंधित सूचनाओं के केंद्रीकृत भंडार के रूप में कार्य करता है।

यह शिकायत दर्ज करने, उनकी स्थिति पर नज़र रखने और आंतरिक समिति द्वारा शिकायतों का समय पर निपटान सुनिश्चित करने के लिए एक कॉमन प्लेटफार्म प्रदान करता है।

यह सभी हितधारकों के लिए शिकायतों के निवारण और सुव्यवस्थित प्रक्रिया का आश्वासन देता है। एक नामित नोडल अधिकारी के माध्यम से पोर्टल शिकायतों की रियल टाइम आधार पर निगरानी करने में सक्षम होगा।

कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013, कार्यस्थल पर महिलाओं को यौन उत्पीड़न से बचाने और उनकी शिकायतों का समाधान करने का कार्य करता है।

इस प्रतिबद्धता के अनुरूप, नया SHe-Box पोर्टल कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों के समाधान और प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण कदम है।

error: Content is protected !!