उच्चतर शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण 2021-22

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने उच्चतर शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण (All India Survey on Higher Education: AISHE) 2021-2022 रिपोर्ट जारी किया है।

सर्वेक्षण के अनुसार, हायर एजुकेशन में महिला एनरोलमेंट 2014-15 के 1.57 करोड़ से बढ़कर 2021-22 में 2.07 करोड़ हो गया है, जो उल्लेखनीय 32% वृद्धि दर्शाता है।

हायर एजुकेशन में कुल एनरोलमेंट  2021-22 में पिछले शैक्षणिक वर्ष के 4.14 करोड़ से बढ़कर लगभग 4.33 करोड़ हो गया है, जो 4.6% की वृद्धि दर्शाता है।

स्नातक स्तर पर, कला में सबसे अधिक एनरोलमेंट  34.2% है, इसके बाद विज्ञान (14.8%), वाणिज्य (13.3%), और इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी (11.8%) का स्थान है।

पोस्ट ग्रेजुएट स्टडी में, सामाजिक विज्ञान 21.1% के साथ सबसे लोकप्रिय है, इसके बाद विज्ञान 14.7% के साथ है।

सरकारी विश्वविद्यालय, जो कुल विश्वविद्यालयों का 58.6% हैं, कुल एनरोलमेंट में 73.7% का महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, जबकि निजी विश्वविद्यालय 26.3% का योगदान करते हैं।

सर्वेक्षण में कुल 1,168 विश्वविद्यालयों/विश्वविद्यालय स्तर के संस्थानों, 45,473 कॉलेजों और 12,002 स्टैंडअलोन संस्थानों की रिपोर्ट दी गई है।

2014-15 से, अब तक 341 विश्वविद्यालय/विश्वविद्यालय-स्तरीय संस्थान स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 17 विशेष रूप से महिलाओं के लिए हैं।

उच्चतर शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण (AISHE) 2011 में शुरू की गई थी।

AISHE, देश के सभी हायर एजुकेशन संस्थानों (HEI) को व्यापक रूप से कवर करती है, जो छात्र/छात्रा एनरोलमेंट, फैकल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य प्रासंगिक मापदंडों में विस्तृत जानकारी प्रदान करती है।

error: Content is protected !!