Dadasaheb Phalke International Film Festival awards 2023: पुरस्कार विजेताओं की सूची

दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कारों (Dadasaheb Phalke International Film Festival awards) की घोषणा 20 फरवरी को की गई, जिसमें द कश्मीर फाइल्स ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता और अनुपम खेर ने इस फिल्म के लिए वर्ष के सबसे बहुमुखी अभिनेता का पुरस्कार जीता। आलिया भट्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता, वहीं ब्रह्मास्त्र के लिए रणबीर कपूर ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। अभिनेता-फिल्म निर्माता ऋषभ शेट्टी को उनकी कन्नड़ फिल्म कांतारा के लिए मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर का पुरस्कार दिया गया।

विजेताओं की सूची

सर्वश्रेष्ठ फिल्म: द कश्मीर फाइल्स

फिल्म ऑफ द ईयर: RRR

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: आर बाल्की-चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: रणबीर कपूर- ब्रह्मास्त्र

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: आलिया भट्ट-गंगूबाई काठियावाड़ी

मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर: ऋषभ शेट्टी, कांतारा

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: मनीष पॉल-जुगजग जियो

फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट योगदान: रेखा

सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज: रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस

क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर: वरुण धवन (भेड़िया)

वर्ष की टेलीविजन श्रृंखला: अनुपमा

मोस्ट वर्सटाइल एक्टर ऑफ द ईयर: अनुपम खेर-द कश्मीर फाइल्स

सर्वश्रेष्ठ गायक: सचेत टंडन-मैय्या मैनु

सर्वश्रेष्ठ गायिका: नीति मोहन-मेरी जान

बेस्ट सिनेमैटोग्राफर: पीएस विनोद-विक्रम वेधा

error: Content is protected !!