भारत की पहली लिथियम माइन कटघोरा मैकी साउथ माइनिंग को सौंपी गई

केंद्रीय  खान मंत्री  ने  नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक  खनिजों की नीलामी के चौथे दौर की शुरुआत की।

इस दौरान, केंद्रीय मंत्री ने भारत का पहला लिथियम ब्लॉक, कटघोरा (Katghora) और छत्तीसगढ़ का रेयर अर्थ एलिमेंट (REE) ब्लॉक मैकी साउथ माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड को प्रदान किया।

कटघोरा के गांव गुंचापुर के आस पास के 250 हेक्टेयर क्षेत्र में लिथियम पाए जाने की पुष्टि जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने की है।

केंद्रीय खान मंत्रालय ने 29 नवंबर 2023 को नीलामी की प्रक्रिया शुरु कर दी थी। लिथियम, नियोबियम और रेयर अर्थ एलिमेंट्स (REE) जैसे क्रिटिकल खनिजों की अपनी आवश्यकता को पूरा करने के लिए भारत आयात पर बहुत अधिक निर्भर करता है।

इन खनिजों का उपयोग इलेक्ट्रिक वाहन, फार्मास्यूटिकल्स और रक्षा निर्माण जैसी नई-पुरानी तकनीकों में किया जाता है।

फरवरी 2023 में, भारत को जम्मू और कश्मीर में 5.9 मिलियन टन के अनुमानित भंडार के साथ अपना पहला लिथियम भंडार मिला था। जुलाई, 2023 में भारत ने क्रिटिकल खनिजों  की खोज के लिए निजी खनिकों के प्रवेश की अनुमति देकर अपने खनन नियमों में संशोधन किया।

error: Content is protected !!