पर्यावरण मंत्री ने लाइक माइंडेड डेवलपिंग कन्ट्रीज (LMDC) की मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने 21 अक्टूबर, 2022 को लाइक माइंडेड डेवलपिंग कन्ट्रीज (Like Minded Developing Countries : LMDC) की ऑनलाइन मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया।

  • इस बैठक की थीम थी; ‘जलवायु परिवर्तन पर COP 27 के लिए तैयारी – उम्मीदें और चुनौतियां’
  • केंद्रीय मंत्री ने बीते वर्ष में जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग की सटीक छाप सभी महाद्वीपों के कई क्षेत्रों में चरम मौसम की कई घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं में देखी जा सकती है।
  • उन्होंने भाग लेने वाले देशों पर जलवायु कार्रवाई की तात्कालिकता पर जोर दिया।
  • श्री यादव ने LMDC मित्र और भागीदार-राष्ट्र के रूप में COP-27 के लिए मिस्र की अध्यक्षता के समर्थन में बात की। उन्होंने सराहना की कि COP 27 को “कार्यान्वयन का COP” नाम दिया गया है।
  • केंद्रीय मंत्री ने प्रति वर्ष 100 अरब डॉलर जुटाने के अधूरे लक्ष्य पर भी खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विकसित देशों को इसे हासिल करने का रोडमैप दिखाने के लिए कहा जाना चाहिए। जलवायु वित्त के मामले में, उन्होंने यह भी स्पष्ट रूप से कहा कि जलवायु वित्त की परिभाषा निर्धारित की जानी चाहिए। शामिल थे।

COP 27

  • 6 नवंबर से 18 नवंबर, 2022 तक मिस्र के शर्म अल-शेख में होने वाले आगामी 27वें जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP 27) से पहले मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी बोलिविया ने की थी।
  • बैठक के दौरान LMDC मंत्रियों ने एक संयुक्त-मंत्रालयी वक्तव्य का समर्थन किया।

लाइक माइंडेड डेवलपिंग कन्ट्रीज (LMDC)

  • LMDC में एशिया और अन्य क्षेत्रों के लगभग 18 विकासशील देश शामिल हैं।
  • द लाइक माइंडेड-ग्रुप ऑफ डेवलपिंग कंट्रीज (LMDC) विकासशील देशों का एक समूह है जो खुद को संयुक्त राष्ट्र और विश्व व्यापार संगठन जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में अपना सामूहिक पक्ष रखते हैं।
error: Content is protected !!