पेंच टाइगर रिजर्व में पहली बार एक लेपर्ड कैट को कैमरे में कैद किया गया

महाराष्ट्र के पेंच टाइगर रिजर्व में पहली बार एक लेपर्ड कैट देखी गई है। लेपर्ड कैट ( leopard cat), जिसे वैज्ञानिक रूप से प्रियोनेलुरस बेंगालेंसिस (Prionailurus bengalensis) के नाम से जाना जाता है और फेलिडे परिवार का सदस्य है, अपने तेंदुए जैसे रंग के लिए जाना जाता है।

यह किसी भी इकोसिस्टम में रह सकती है इसलिए भारत में बिल्लियों में फॉरेस्ट कैट के बाद लेपर्ड कैट की सबसे अधिक संख्या प्राप्त होती है। हालांकि यह पूर्वोत्तर भारत, उत्तरी हिमालयी राज्यों, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पश्चिमी घाट के कुछ हिस्सों में ही पाई जाती है।

ऐसा माना जाता था कि मध्य भारत में यह नहीं पाई जाती है।

महाराष्ट्र में पेंच टाइगर रिजर्व, जिसका नाम पेंच नदी के नाम पर पड़ा है, 740 वर्ग किमी में फैला हुआ है। बता दें कि भारत में जंगली बिल्लियों या फेलिड्स की 15 प्रजातियां प्राप्त होती हैं।

error: Content is protected !!