‘अर्णाला’ पोत का जलावतरण

भारतीय नौसेना के लिए आठ ASW SWC प्रोजेक्ट में से पहले जहाज ‘अर्णाला’ (Arnala) 20 दिसंबर, 2022 का चेन्नई के L&T, कट्टुपल्ली में जलावतरण किया गया।

इस जहाज का निर्माण गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने किया है। छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा अर्णाला द्वीप (वसई, महाराष्ट्र से लगभग 13 किलोमीटर उत्तर में स्थित) को दिए गए रणनीतिक समुद्री महत्व को दर्शाने के लिए जहाज का नाम अर्नाला रखा गया है।

29 अप्रैल, 2019 को रक्षा मंत्रालय और GRSE कोलकाता के बीच आठ ASW SWC जहाजों के निर्माण के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे।

अर्नाला वर्ग के जहाज भारतीय नौसेना के अभय वर्ग ASW जहाजों की जगह लेंगे और तटीय जल में उपसतह निगरानी सहित तटीय जल और कम तीव्रता वाले समुद्री संचालन (एलआईएमओ) में एंटी-सबमरीन संचालन करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इन 77.6 मीटर ASW SWC जहाजों में 25 समुद्री मील की अधिकतम गति और 1800 नॉटिकल माइल की सहनशक्ति के साथ 900 टन का विस्थापन है।

error: Content is protected !!