कर्नाटक के करी ईशद आम (Kari Ishad mango) को मिला GI टैग

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ के अंकोला तालुक में प्रमुख रूप से उगाए जाने वाले करी ईशद आम (Kari Ishad mango) को भौगोलिक संकेत रजिस्ट्री से भौगोलिक संकेतक (GI) टैग मिला है।

प्रमुख तथ्य

GI प्रमाणपत्र 1 मार्च, 2032 से 31 मार्च, 2023 तक वैध है।

करी ईशद को इसकी अनूठी सुगंध, सुस्वादु, उच्च मात्रा में गूदे और आकार के कारण बेहतरीन गुणवत्ता वाले आमों में से एक माना जाता है।

अंकोला के अलावा, करवार में और कुछ हद तक उत्तर कन्नड़ के कुम्ता में भी यह आम उगाया जाता है।

रजिस्ट्री के अनुसार, इसका फल बड़े और तिरछे अंडाकार आकार के होते हैं। प्रत्येक पुष्पगुच्छ में आमतौर पर एक फल होता है।

फलों की शेल्फ लाइफ लगभग पांच दिनों की होती है। इसका कारोबार अंकोला, कारवार और हुबली बाजारों तक सीमित है।

error: Content is protected !!