SLIM: चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला जापान बना पांचवां देश

जापान प्रिसिशन टेक्नोलॉजी का उपयोग करके चंद्रमा पर स्पेस क्राफ्ट “स्मार्ट लैंडर फॉर इंवेस्टिगेटिंग मून (SLIM)” की सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का 5वां देश बन गया है।

इस प्रौद्योगिकी ने इसे पहले के किसी भी मिशन की तुलना में अपनी टारगेट लैंडिंग साइट के करीब छूने की अनुमति दी। हालांकि इस यान की सौर ऊर्जा प्रणाली ठीक से काम नहीं करने के कारण यह चंद्रमा की सतह पर केवल कुछ घंटों तक ही सक्रिय रह सका।

SLIM जापान के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरने के चार महीने बाद, 20 जनवरी 2024 को चन्द्रमा की भूमध्य रेखा के दक्षिण में शियोली क्रेटर के पास अपने टारगेट सेंटर में उतरा।

SLIM ने 100 मीटर की अभूतपूर्व सटीकता के साथ चंद्रमा पर उतरने के संभवतः अपना प्राथमिक लक्ष्य पूरा कर लिया है।

गौरतलब है कि  केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ, चीन, भारत और जापान ने ही अपने किसी अंतरिक्ष यान को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने में सफल रहे हैं। अगस्त 2023 में भारत ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की। 

error: Content is protected !!