यूरोपीय संघ ने पेड़ों के विनाश से जुड़ी वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून बनाया

यूरोपीय संघ ने “वनों की कटाई मुक्त आपूर्ति श्रृंखलाओं पर यूरोपीय संघ विनियमन” (EU Regulation on deforestation-free supply chains) नामक एक नए कानून पर सहमति व्यक्त की है जो वनों की कटाई से जुड़े उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगाएगा।

कानून के मुख्य प्रावधान

नया कानून यह सुनिश्चित करेगा कि यूरोपीय संघ के बाजार में लाये जाने वाले प्रमुख सामान अब यूरोपीय संघ और दुनिया में कहीं और वनों की कटाई और वनों के क्षरण में योगदान नहीं देगा।

यह नियमन सोया, बीफ, ताड़ के तेल, लकड़ी, कोको, कॉफी और इनसे उत्पन्न उत्पादों जैसे-चमड़े, चॉकलेट और फर्नीचर पर लागू होगा।

यूरोपीय संघ में अपने उत्पाद बेचने वाली कंपनियों को यह साबित करना होगा कि उनकी वस्तुएं वनों की कटाई से जुड़ा नहीं है, नहीं तो उन्हें अपने वार्षिक यूरोपीय संघ के कारोबार के चार प्रतिशत तक के जुर्माने देने पड़ेंगे।

यूरोपीय आयोग के एक प्रभाव आकलन के मुताबिक नया कानून सालाना कम से कम 71,920 हेक्टेयर वनों की रक्षा करेगा।

विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, यह सालाना वैश्विक कार्बन उत्सर्जन को 31.9 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष कम कर देगा।

यूरोपीय संघ का कहना है कि वह बाहरी देशों के साथ उनकी विनियमन क्षमता में सुधार करने के लिए काम करेगा। हालंकि ब्राजील और इंडोनेशिया जैसे कुछ देशों ने इस कानून का विरोध किया है।

error: Content is protected !!