समुद्री खाद्य पदार्थ का अब तक का सर्वाधिक निर्यात

भारत ने 17,35,286 मीट्रिक टन समुद्री खाद्य पदार्थ (seafood) की शिपिंग करके मात्रा और मूल्य के मामले में वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 63,969.14 करोड़ (8.09 बिलियन अमरीकी डॉलर) के समुद्री खाद्य पदार्थ का अब तक का सर्वाधिक निर्यात किया है।

वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान, मात्रा के संदर्भ में निर्यात में 26.73 प्रतिशत, रुपये के संदर्भ में 11.08 प्रतिशत, अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में 4.31 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

अमेरिका मूल्य के संदर्भ में भारतीय समुद्री खाद्य पदार्थ का प्रमुख आयातक बना हुआ है

फ्रोजेन श्रिम्प (झींगा) मछली मात्रा और मूल्य दोनों के मामले में प्रमुख समुद्री खाद्य निर्यात वस्तु बनी रही जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन, भारत के समुद्री खाद्य पदार्थ के प्रमुख आयातक बन गए हैं।

फ्रोजेन श्रिम्प/झींगा मछली के निर्यात से 43,135.58 करोड़ रुपये कमाए गए और समुद्री खाद्य निर्यात के संदर्भ में सबसे महत्वपूर्ण वस्तु के रूप में अपनी मज़बूत स्थिति बनाए रखी।

कुल समुद्री खाद्य निर्यात में फ्रोजेन श्रिम्प की 40.98 प्रतिशत की हिस्सेदारी रही है।

भारत की फ्रोजेन श्रिम्प का सबसे बड़ा आयातक संयुक्त राज्य अमेरिका रहा। इसके बाद चीन, यूरोपीय संघ, दक्षिण पूर्व एशिया और जापान का स्थान है।

error: Content is protected !!