मेजर राधिका सेन को मिलेगा 2023 का यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ़ ईयर अवार्ड

यूनाइटेड नेशंस आर्गेनाइजेशन स्टेबिलाइजेशन मिशन इन डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो (MONUSCO) के साथ सेवारत भारतीय सैन्य शांति सैनिक मेजर राधिका सेन को 2023 का यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ़ ईयर अवार्ड (Military Gender Advocate of Year Award) मिलेगा।

मेजर राधिका सेन ने मार्च 2023 से अप्रैल 2024 तक कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्व में भारतीय रैपिड डिप्लॉयमेंट बटालियन के लिए MONUSCO के एंगेजमेंट प्लाटून के कमांडर के रूप में कार्य किया।

वह 30 मई 2024 को संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of UN Peacekeepers) के अवसर पर आयोजित एक समारोह के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से यह पुरस्कार प्राप्त करेंगी।

2016 में स्थापित, “यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ़ ईयर अवार्ड” महिलाओं, शांति और सुरक्षा पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संकल्प 1325 (2000) के सिद्धांतों को बढ़ावा देने में एक व्यक्तिगत सैन्य शांति सैनिक के समर्पण और प्रयासों को मान्यता देता है।

error: Content is protected !!