भारत-मोजाम्बिक-तंजानिया त्रिपक्षीय नौसैन्य अभ्यास (IMT TRILAT)

भारत-मोजाम्बिक-तंजानिया के बीच त्रिपक्षीय नौसैन्य अभ्यास (आईएमटी त्रिलाट/IMT TRILAT) का पहला संस्करण 27 अक्टूबर, 2022 को तंजानिया के दार अस सलाम में आयोजित किया गया।

  • इस संयुक्त समुद्री अभ्यास में भारत, मोजाम्बिक और तंजानिया की नौसेनाओं ने हिस्सा लिया।
  • भारतीय नौसेना की तरफ से गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट, आईएनएस तरकश, एक चेतक हेलीकॉप्टर और मार्कोस (विशेष नौसैन्य बल) ने अभ्यास में भाग लिया।
  • यह अभ्यास 27 से 29 अक्टूबर 2022 तक तीन दिन की अवधि में आयोजित किया गया। अपनी तरह के इस पहले संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में बंदरगाह पर तटीय और समुद्री चरण की कार्रवाई शामिल की गई ।
  • इस संयुक्त अभ्यास के तीन व्यापक उद्देश्य थे: प्रशिक्षण और सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को आपस में साझा करना, पारस्परिकता बढ़ाना और समुद्री सहयोग को मजबूत करने के माध्यम से सामान्य खतरों को दूर करने के लिए क्षमता में बढ़ोतरी करना।
  • ये अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और समुद्री पड़ोसियों के साथ सहयोग बढ़ाने तथा इस ‘क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा एवं विकास’ यानी सागर (SAGAR, Safety and Growth for All in the Region) की अवधारणा को बढ़ावा देने के लिए भारत व भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
error: Content is protected !!