इंडियन ओशन शिप (IOS) सागर पहल के दूसरे संस्करण की शुरुआत

भारतीय नौसेना ने 16 मार्च, 2026 से इंडियन ओशन शिप (IOS) सागर पहल के दूसरे संस्करण की शुरुआत की है। यह नवीनतम संस्करण फरवरी 2026 में भारत द्वारा हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) की अध्यक्षता संभालने के कुछ ही समय बाद आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के 16 सदस्य देशों की भागीदारी शामिल है।

मुख्य बिंदु:

  • दृष्टिकोण और संरेखण: IOS SAGAR पहल भारत के व्यापक विज़न ‘सागर’ (SAGAR – Security and Growth for All in the Region) का हिस्सा है और यह ‘महासागर’ (MAHASAGAR – Mutual and Holistic Advancement for Security Across the Regions) के विस्तारित ढांचे के अनुरूप है।
  • अद्वितीय परिचालन कार्यक्रम: इसे एक विशिष्ट परिचालन सहभागिता कार्यक्रम के रूप में डिज़ाइन किया गया है। इसके तहत मित्र देशों के नौसैनिक कर्मियों को भारतीय नौसेना के जहाजों पर एक साथ प्रशिक्षण लेने और समुद्री यात्रा (Sailing) करने का अवसर मिलता है।
  • उद्देश्य: रक्षा मंत्रालय (MoD) के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य सहभागी देशों के बीच पेशेवर संबंधों को मजबूत करना, सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना और क्षेत्रीय समुद्री चुनौतियों की साझा समझ विकसित करना है।
error: Content is protected !!