मित्र शक्ति-2023

भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास “मित्र शक्ति-2023” (Exercise MITRA SHAKTI-2023) का नौवां संस्करण 16 नवंबर 2023 को औंध (पुणे) में शुरू हुआ।

यह अभ्यास 16 से 29 नवंबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत उप-पारंपरिक ऑपरेशन का संयुक्त रूप से पूर्वाभ्यास करना है।

संयुक्त राष्ट्र चार्टर का अध्याय/चैप्टर VII शांति बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की शक्तियों को निर्धारित करता है।

यह चैप्टर सुरक्षा परिषद को “शांति के समक्ष किसी भी खतरे, शांति के उल्लंघन, या आक्रामक व्यवहार” और “अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बहाल करने” के लिए सैन्य और गैर-सैन्य कार्रवाई करने की अनुमति देता है।

error: Content is protected !!