वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट (WTM) 2022

भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय लंदन में 7 से 9 नवंबर तक आयोजित वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट (World Travel Market: WTM) 2022 में भाग ले रहा है, जो कि सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रदर्शनियों में से एक है।

इस वर्ष की प्रदर्शनी की थीम ‘यात्रा का भविष्य अब शुरू’ (The Future of Travel Starts Now) है।

WTM में भारत की भागीदारी इनबाउंड टूरिज्म को महामारी से पहले के स्तर पर लाने के लिए महत्वपूर्ण है। पर्यटन मंत्रालय ने प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए भारतीय मंडप के आसपास 20 से अधिक प्रतिभागियों के लिए 650 वर्ग मीटर का स्थान लिया है।

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के सचिव श्री अरविंद सिंह और ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त श्री विक्रम दोराईस्वामी ने भारतीय पवेलियन का विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन के अवसर पर अतुल्य भारत ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रदर्शन, योग सत्र, हीना और बॉलीवुड नृत्य प्रदर्शन का आयोजन किया। पर्यटन मंत्रालय के सचिव ने फ्यूचर स्टेज पर आयोजित “जिम्मेदार पर्यटन के लिए बढ़ती उपभोक्ता मांग” और सस्टेनेबिलिटी स्टेज, डब्ल्यूटीएम स्थल पर आयोजित “अगले संकट की तैयारी: दीर्घकालिक स्थिरता के लिए पहुंच” सत्र में भाग लिया।

error: Content is protected !!