भारत के नेतृत्व वाले ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स (GOF)

भारत के नेतृत्व वाले ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स (Group of Friends: GOF) ने 26 मार्च 2024 को अपनी दूसरी बैठक आयोजित की। 40 सदस्य देशों वाले GOF ने जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सहायक उपायों पर ध्यान केंद्रित करते हुए शांति सैनिकों को निशाना बनाने वाले दुर्भावनापूर्ण कृत्यों के अपराधियों के खिलाफ कानूनी फ्रेमवर्क को मजबूत करने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों को रिकॉर्ड करने और अपराधियों को जवाबदेह ठहराने में प्रगति की निगरानी के लिए डिज़ाइन किया गया एक नया डेटाबेस भी लॉन्च किया है।

डेटाबेस के लॉन्च की घोषणा भारत के नेतृत्व वाले ‘ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स’ (GOF) की एक उच्च-स्तरीय बैठक में की गई।

GOF को भारत द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता के दौरान ब्लू हेलमेट (संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों) के खिलाफ अपराधों के लिए जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए 2022 में लॉन्च किया गया था।

भारत, बांग्लादेश, मिस्र, फ्रांस, मोरक्को और नेपाल GOF के सह-अध्यक्ष हैं। इसके 40 सदस्य हैं।

error: Content is protected !!