भारत-जापान 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता 2024

भारत और जापान ने 20 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता (2+2 Ministerial Dialogue) के दौरान द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की।

यह भारत और जापान के बीच 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता का तीसरा संस्करण था। इस बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, जापानी रक्षा मंत्री किहारा मिनोरू और विदेश मंत्री सुश्री योको कामिकावा ने भाग लिया।

जापान के साथ “2+2” वार्ता द्विपक्षीय सुरक्षा और रक्षा सहयोग को और मजबूत करने तथा दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी।

पहली भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्रिस्तरीय वार्ता 30 नवंबर 2019 को नई दिल्ली में आयोजित हुई थी जबकि दूसरी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्रिस्तरीय वार्ता सितंबर 2022 में टोक्यो में आयोजित हुई थी।

भारत  संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और रूस जैसे देशों के साथ “2+2” मंत्रिस्तरीय वार्ता आयोजित करता है।

error: Content is protected !!