भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF)-2022 भोपाल आयोजित किया जायेगा

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल–IISF)-2022 जनवरी 2023 में भोपाल में आयोजित किया जाएगा और संयोग से, यह भारत द्वारा G-20 की प्रेसीडेंसी संभालने के बाद आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है।

यह आयोजन भारत और विदेशों के छात्रों, नवप्रवर्तकों, शिल्पकारों, किसानों, वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकीविदों के साथ भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति की उपलब्धियों का उल्लास मनाने का उत्सव है।

IISF-2022 भोपाल में अगले वर्ष 21- 24 जनवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा।

यह महोत्सव भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अतर्गत विज्ञान भारती जो देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों के नेतृत्व में स्वदेशी भावना के साथ विज्ञान आंदोलन की एक पहल है, के साथ पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम है।

वर्ष 2015 में प्रारंभ के बाद से IISF–2022 इसका आठवां संस्करण है। पहला और दूसरा IISF नई दिल्ली में, तीसरा चेन्नई में, चौथा लखनऊ में, पांचवां कोलकाता में, छठा वर्चुअल मोड के माध्यम से और आखिरी IISF गोवा में आयोजित किया गया था, जिसने विश्वभर भर में 5 लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति देखी।

error: Content is protected !!