भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF)-2022 का भोपाल में उद्घाटन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 21 जनवरी 2023 को भोपाल में संयुक्त रूप से “भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2022 (India International Science Festival: IISF-2022)” का उद्घाटन किया I

इस सम्मेलन की थीम है; “विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार के साथ अमृत काल की ओर अग्रसर” (Marching towards Amrit Kaal with Science Technology and Innovation)I

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि “प्रौद्योगिकी और नवाचार” भारत की 2047 की अर्थव्यवस्था के उस समय पथप्रदर्शक होने जा रहे हैं जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष मनाएगा।

उन्होंने कहा कि जून 2020 में अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी भागीदारी के लिए खोले जाने के बाद से दो वर्षों में लगभग 120 गहन प्रौद्योगिकी (डीप टेक) अंतरिक्ष स्टार्ट-अप्स भारत में आए हैं ।

उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष स्टार्ट-अप्स न केवल अंतरिक्ष में रॉकेट भेज रहे हैं बल्कि ये उपग्रह निर्माण, मलबा प्रबंधन और कई अन्य दैनिक जीवन उपयोगिताओं जैसे क्षेत्रों में भी शामिल हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज का विज्ञान हर घर में प्रवेश कर चुका है, क्योंकि यह न केवल भारत की अर्थव्यवस्था अथवा युवाओं से संबंधित है, बल्कि भारत के भविष्य के साथ भी गहराई से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने समावेशी जुड़ाव को भी रेखांकित किया और गर्व के साथ कहा कि महिला वैज्ञानिक गगनयान परियोजना सहित प्रमुख विज्ञान और प्रौद्योगिकी मिशनों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव

IISF महोत्सव भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अतर्गत विज्ञान भारती जो देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों के नेतृत्व में स्वदेशी भावना के साथ विज्ञान आंदोलन की एक पहल है, के साथ पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम है।

वर्ष 2015 में प्रारंभ के बाद से IISF–2022 इसका आठवां संस्करण है। पहला और दूसरा IISF नई दिल्ली में, तीसरा चेन्नई में, चौथा लखनऊ में, पांचवां कोलकाता में, छठा वर्चुअल मोड के माध्यम से और आखिरी IISF गोवा में आयोजित किया गया था, जिसने विश्वभर भर में 5 लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति देखी।

error: Content is protected !!